google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पैरामेडिकल व नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

पाली : लैब टेक्नीशियन रेडियोग्राफर बेरोजगार संघ राजस्थान की पाली जिला स्तरीय टीम ने सोमवार को विधायक भीम राज भाटी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख को ज्ञापन सौंपा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को संबोधित करते हुए मांग की कि सरकार द्वारा बजट में घोषित 1500 पैरामेडिकल और 4000 नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए।

संघ ने मांग रखी कि इन भर्तियों को मेरिट व बोनस अंक (10, 20, 30 अंक) के आधार पर पदों की संख्या बढ़ाकर किया जाए, ताकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में अल्प वेतन पर कार्यरत कर्मियों को नियमित नियुक्ति का अवसर मिल सके और जन स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह, जिला सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष महावीर सिंह, दिलीप सिंह, मनीष खोजा, सूरज सिंह, दिलीप कुमार, हैप्पी बैरवा, महिपाल चौहान, अब्रार एवं बगदा राम मेघवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button