पाली : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर भव्य आयोजन, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

पाली। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पाली डिस्ट्रिक्ट फ़ोटोग्राफ़र्स परिवार के बैनर तले सुमेरपुर रोड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिलेभर के फोटोग्राफ़र्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में सिद्धार्थ वैष्णव, पुरुषोत्तम चौहान, दुर्लभ वैष्णव, धर्मेन्द्र बोरवाल, महेंद्र राजपुरोहित और ललित मेवड़ा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी, स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता और मॉडल्स के साथ प्रैक्टिकल सेशन आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया गया और वरिष्ठ फोटोग्राफ़र्स को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में परमिंदर सिंह ने प्रथम, हर्षित व्यास ने द्वितीय और कानाराम सीरवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। दिनभर चले इस आयोजन का समापन सामूहिक फोटो सेशन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




