google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डेगाना स्टेशन पर शुरू हुआ जोधपुर मंडल का दूसरा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों व आमजन को मिलेगा नया अनुभव

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे ने गैर यात्री भाड़ा आय बढ़ाने के लिए एक और अभिनव पहल की है। जोधपुर मंडल का दूसरा रेल कोच रेस्टोरेंट अब डेगाना रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि यहाँ आने के लिए रेलवे टिकट की आवश्यकता नहीं होगी और शहरवासी भी चलती ट्रेन जैसा अनुभव लेते हुए भोजन का आनंद उठा सकेंगे।

सालाना मिलेगा 7.5 लाख का राजस्व
डेगाना रेल कोच रेस्टोरेंट से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 7.5 लाख रुपये की आय होगी। इसमें कोच और स्थान का किराया भी शामिल है।

55 से अधिक ग्राहकों की सुविधा
सर्कुलेटिंग एरिया में बने इस वातानुकूलित रेस्टोरेंट में एक साथ 55 से 60 लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं। फुलफगर वीआईपी थीम पर आधारित यह रेस्टोरेंट यात्रियों और आमजन दोनों के लिए खुला है।

निजी कंपनी करेगी संचालन
इस रेस्टोरेंट का संचालन निजी फर्म द्वारा किया जाएगा। रेलवे ने केवल कोच उपलब्ध कराया है, जबकि इंटीरियर, सजावट और खानपान की सारी व्यवस्था निजी संचालक के जिम्मे होगी।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि देश के बड़े स्टेशनों पर इस तरह के रेस्टोरेंट पहले से संचालित हो रहे हैं और सकारात्मक परिणामों के बाद अब इनका विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट बाड़मेर में खोला गया था।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button