राष्ट्रीय मंच पर पाली का गौरव, महावीर इंटरनेशनल पाली के अध्यक्ष व सचिव सम्मानित

पाली : जिले के लिए गर्व का क्षण रहा जब महावीर इंटरनेशनल पाली के अध्यक्ष तेजपाल जैन एवं सचिव नवीन मेहता को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिड़ला, लद्दाख के उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता एवं केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में उन्हें चिकित्सा एवं रक्तदान, पर्यावरण, सामाजिक सरोकार और जनहित कार्यों में वर्ष 2022 से 2025 तक के उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की खास मौजूदगी
समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल (उत्तराखंड), अशोक मित्तल (पंजाब), धर्मशीला गुप्ता (बिहार), सुजितकुमार (उड़ीसा), रमेश तेली (असम), लोकसभा सदस्य दामोदर अग्रवाल (राजस्थान), सुधीर गुप्ता (मध्यप्रदेश), डॉ. संजय जायसवाल (बिहार), अतुल गर्ग (उत्तरप्रदेश), बृजमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पाली के लिए गौरव
महावीर इंटरनेशनल पाली की इस उपलब्धि पर सम्पतराज भण्डारी, विनय बम्ब, छगनलाल सालेचा, श्रवण कोठारी, पदमचंद ललवाणी, परेश बाफना, संदीप संकलेचा, शैलेष गुप्ता, निर्मल पारख, प्रकाश संकलेचा, देवेन्द्र धोका सहित कई सदस्यों ने बधाई दी और कहा कि यह सम्मान सिर्फ पाली ही नहीं बल्कि पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।



