google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 58 शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पाली : जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने आमजन की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े।

जनसुनवाई में कुल 58 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पानी, बिजली, नगर निगम, राजस्व, पंचायतीराज और यूआईटी से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी दौरान आयोजित जिला सतर्कता समिति बैठक में 13 प्रकरणों की समीक्षा हुई, जिनमें से 5 का निस्तारण कर दिया गया।

वीसी में जयपुर से मुख्य सचिव सुधांशु पंत और जिला प्रभारी सचिव अश्विनी भगत भी जुड़े। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम डॉ. बजरंग सिंह, एडीएम अश्विनी पंवार, एएसपी विपिन चंद्र, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button