google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉक्टर सिर्फ इलाज ही नहीं, प्रशासनिक जिम्मेदारी भी निभाएं : जिला कलेक्टर एलएन मंत्री

पाली : जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का इलाज करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाएं। वे शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करें और समय-समय पर अपडेट रहें ताकि योजनाओं की प्रगति का सही आकलन हो सके।

लाडो प्रोत्साहन योजना पर विशेष जोर

बैठक में कलेक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी लाभार्थियों को समय पर लाभ मिलना चाहिए। पेंडिंग मामलों को समाप्त करने के लिए उन्होंने लेबर रूम प्रभारियों का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा

कलेक्टर ने ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले ब्लॉकों के बीसीएमओ को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मौसमी बीमारियां, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, मां योजना, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनक्वास जैसी योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर बल

कलेक्टर मंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव में नई और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि के अभाव में किसी भी स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल, बांगड़ अस्पताल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. सुथार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, एडीशनल सीएमएचओ डॉ. विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत, आरसीएचओ डॉ. तेजपाल चारण सहित जिले के सभी बीसीएमओ और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button