Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
पाली : एसपी पूजा अवाना रिलीव, अब दिल्ली में उप सचिव का जिम्मा, नए एसपी की नियुक्ति तक विपिन शर्मा को चार्ज

पाली : जिले में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी पूजा अवाना को शनिवार को पाली एसपी के पद से रिलीव कर दिया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर केंद्र सरकार भेजा गया है, जहां वे अब दिल्ली में निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव का पद संभालेंगी।
नए एसपी की नियुक्ति तक एएसपी विपिन शर्मा को पाली जिले का एसपी चार्ज सौंपा गया है। यानी जिले की कमान फिलहाल उनके हाथों में रहेगी।
पूजा अवाना का पाली में कार्यकाल बेहद चर्चित रहा। उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया। अब उनकी विदाई के बाद जिले में नए एसपी की नियुक्ति को लेकर इंतजार शुरू हो गया है।



