google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : रावणा राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह, 100 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, परिहार बोले, मेहनत में न रखें कोई कमी

पाली : रावणा राजपूत समाज विकास समिति सोसायटी नगर इकाई की ओर से रविवार को द्वितीय शहर स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के 100 से अधिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य वक्ता एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन जयपुर के कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार रणवीर सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज का युग प्रतिस्पर्धा का है, ऐसे में मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। लक्ष्य तय करके ही सफलता के नए आयाम हासिल किए जा सकते हैं।”

कार्यक्रम में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक चन्दन सिंह चौहान, जोधपुर डिस्कॉम जालोर के सेवानिवृत अधीक्षक अभियंता पूनम सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक तेज सिंह पंवार, आरटीएस अधिकारी एवं पाली के पूर्व तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, समाज संरक्षक मूल सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार व वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह सोलंकी सहित कई अतिथियों ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, साथ ही राजकीय सेवा में नव पदोन्नत एवं सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से – उम्मेद सिंह, शक्ति सिंह तंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसडर सुश्री तनुश्री परिहार, जितेंद्र सिंह, मदन सिंह परमार, हस्तपाल सिंह भाटी, फतेह सिंह समेत कई समाज बंधु शामिल रहे।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, महिला जिलाध्यक्ष सिंदू कंवर, नरपत सिंह सोलंकी, बाबू सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा, केसर सिंह मांगलिया, सुरेन्द्र सिंह परिहार, मंगल सिंह चुण्डावत सहित समिति के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button