google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

माहेश्वरी महोत्सव समिति ने लड्डू प्रसाद निर्माण में शुद्धता को बनाया प्राथमिकता, लागत मूल्य पर होगा वितरण

पाली : इस वर्ष गणेश महोत्सव के अवसर पर माहेश्वरी महोत्सव समिति ने प्रसादी निर्माण में शुद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। समिति अध्यक्ष विमल मूंदड़ा ने बताया कि लड्डू प्रसाद निर्माण में इस बार जोधपुर के प्रसिद्ध चोहटै का दूध, शुद्ध देसी घी और फिल्टर पानी का ही उपयोग किया जा रहा है। यह प्रसाद सभी गणेश भक्तों के लिए लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रसाद का निर्माण और वितरण दयानंद बगीची, रामदेव रोड पर किया जा रहा है।

समिति अध्यक्ष विमल मूंदड़ा के साथ सचिव बाल गोपाल राठी, कोषाध्यक्ष मनीष बिड़ला, चतुर्भुज खाबानी, नवनीत तापड़िया, रमेश कोठारी, राकेश बिड़ला, मनीष बागड़ी, रोहित बिड़ला, राहुल पुगलिया, गिरीश राठी, जुगल मंत्री, विनोद मोदी और अशोक सोमानी सहित पूरी टीम प्रसाद निर्माण और वितरण की व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।

लड्डू प्रसाद की शुद्धता और लागत मूल्य पर उपलब्धता की पहल से गणेश भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति का मानना है कि इस कदम से हर भक्त तक प्रसाद पहुंचेगा और महोत्सव में श्रद्धा के साथ सहभागिता और बढ़ेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button