
पाली : भंसाली राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विनिता कोका ने की। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में जीजा बाई टीम ने शानदार जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। क्रिकेट मैच में हर्षिता वैष्णव की कप्तानी वाली रानी लक्ष्मीबाई टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अहिल्याबाई टीम को हराया और विजेता बनी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद समिति के संयोजक राकेश मीणा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर प्रो. प्रसेन पंवार, कुलदीप राखेचा, मुकेश पानेचा, देवी लाल, रवीना, भोजराज चारण, लीला चौधरी, ज्योति शर्मा, राजकिरण सहायक आचार्य सहित छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद रही।



