google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गोडवाड़ रांकावत समाज की 17वीं पैदल यात्रा धूमधाम से रवाना

पाली : गोडवाड़ रांकावत समाज की 17वीं पैदल यात्रा रविवार को बिरामी चौकी से धूमधाम और भक्तिभाव के माहौल में रवाना हुई। ठाकुरजी को रथ में विराजमान कर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और नाचते-गाते माहौल में जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में सैकड़ों पैदल यात्री शामिल हुए, वहीं व्यवस्था के लिए दर्जनों गाड़ियों का काफिला भी साथ रहा। पूरे रास्ते में “श्री चारभुजाजी के जयकारों” से माहौल गूंज उठा।

समाज के प्रचार मंत्री धर्मेंद्र वैष्णव (पाली) ने बताया कि यात्रा का रथ सुबह 8:30 बजे रानी पहुंचा, जहां समाजबंधुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा दोपहर में बरकाना पहुंची और रात्रि विश्राम आशापुराजी, नाडोल में होगा। यात्रा 2 सितंबर 2025 को अपने गंतव्य श्री चारभुजा, गडबोर पहुंचेगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रकाश कोटेचा, रामदास बिरामी, चैन दास (सुमेरपुर), मदन दास सिंदरू सहित सैकड़ों समाजबंधु, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button