google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राधाष्टमी महोत्सव पर इस्कॉन को मिला बड़ा दान

प्रतिक झंवर चेरीटेबल ट्रस्ट ने भव्य मंदिर निर्माण हेतु 2 करोड़ की जमीन भेंट की

पाली : भाद्रपद शुक्ल अष्टमी पर इस्कॉन पाली केंद्र में राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रतिक झंवर चेरीटेबल ट्रस्ट, पाली की ओर से भव्य इस्कॉन मंदिर निर्माण के लिए 2 करोड़ की भूमि का दान दिया गया। सुबह माला जप, मंगल आरती और पुष्प श्रृंगार से शुरू हुए कार्यक्रम में भक्तों ने श्री राधा-गोविन्दजी, श्री गौर-निताई की विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को कीर्तन के बीच पंचतत्वों से अभिषेक हुआ, जिसका चरणामृत भक्तों ने ग्रहण किया। इसके बाद छप्पन भोग का अर्पण किया गया। भक्तों ने विशेष महाआरती में आनंद विभोर होकर “हरे कृष्ण…हरे राम” महामंत्र का गुणगान किया।

इस्कॉन के कार्तिक कृष्ण प्रभु ने प्रवचन में राधारानी के प्राकट्य और उनके दिव्य स्वरूप का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि “राधा-कृष्ण युगल स्वरूप हैं और राधारानी पूर्ण शक्ति स्वरूपा हैं, जिनके बिना श्रीकृष्ण की कृपा अधूरी है।” महोत्सव में नाट्य मंचन व नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राधा-कृष्ण प्रेम, हरिनाम संकीर्तन और सेवा भाव की महिमा को दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

राधाष्टमी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा प्रतिक झंवर की पुण्य स्मृति में ट्रस्ट द्वारा इस्कॉन को मंदिर निर्माण हेतु 2 करोड़ की भूमि दान। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य अंजली, राजकुमारी, वाणी और शिवकरण झंवर का विशेष सम्मान किया गया।

कार्तिक कृष्ण प्रभु ने बताया कि शीघ्र ही आवंटित भूमि पर भव्य इस्कॉन मंदिर का निर्माण होगा, जिसमें आकर्षक विग्रह स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने झंवर परिवार के इस दान के लिए आभार प्रकट किया और उनके ऊपर “श्री राधा-गोविन्द जी की कृपा बनी रहे” की मंगल कामना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button