google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

6 घंटे की जंग जीतकर एसडीआरएफ ने बुजुर्ग को बचाया, उफनती गुड़िया नदी से जिंदा निकाला

पाली : जिले के चण्डावल थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। ग्राम सांडिया के पास गुड़िया नदी में तेज बहाव के बीच 65 वर्षीय बुजुर्ग भंवर सिंह राजपूत 6 घंटे तक पिल्लर पर फंसे रहे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें जीवित सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि नदी में बढ़े जलस्तर के चलते बुजुर्ग पार करने के दौरान बीच में ही फंस गए। जयपुर कंट्रोल रूम से निर्देश मिलते ही ई कंपनी अजमेर की रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया।

हेड कॉन्स्टेबल विमल कुमार के नेतृत्व में 10 जवानों की टीम मोटर बोट और आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने भारी बारिश और तेज धारा के बावजूद जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। रेस्क्यू अभियान में जवान कैलाश चौहान, मुकेश कुमार, नरेन्द्र, अजयराम, महावीर, सुरेश कुमार, रमेश चन्द, जितेन्द्र भडाना और दशरथ शामिल रहे। गांववालों ने एसडीआरएफ की इस बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि अगर समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button