google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पाली को मिला नया कप्तान, IPS आदर्श सिधू संभालेंगे जिले की कमान

पाली : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाली जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार IPS अधिकारी आदर्श सिधू को पाली का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

पाली एसपी पूजा अवाना के दिल्ली ट्रांसफर के बाद से यह पद रिक्त था। इस दौरान एएसपी विपिन कुमार शर्मा को एसपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब आदेश जारी होने के साथ ही जिले की कानून व्यवस्था की बागडोर आदर्श सिधू के हाथों में होगी।

आदर्श सिधू 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे नई दिल्ली से स्थानांतरित होकर पाली आ रहे हैं। इससे पहले वे 12वीं बटालियन आरएसी, नई दिल्ली में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे। जिले में बढ़ते अपराधों को देखते हुए आमजन को अब नए एसपी से काफी उम्मीदें हैं। उनके सामने क्राइम कंट्रोल और पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button