google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बावरी समाज ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मंदिर पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग

पाली : रोहट तहसील के ग्राम जैतपुरा से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बावरी समाज के लोगों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भोमियाजी (झुंझारजी) मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की।

समाजजनों ने ज्ञापन में बताया कि बावरी समाज का यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है, जहां ग्राम जैतपुर ही नहीं बल्कि पूरे जिले के समाजजन आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। हाल ही में मंदिर जीर्ण-क्षीर्ण होने के कारण समाज ने इसका पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया, तभी अशोक बावरी पुत्र मिसरा निवासी मादड़ी ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण कर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

समाज का आरोप है कि अशोक बावरी ने फर्जी और कूटरचित पट्टा ग्राम पंचायत से जारी करवा लिया है और वह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है, जिससे मंदिर निर्माण और समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि अशोक बावरी का अतिक्रमण तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। उसे कानूनी रूप से पाबंद किया जाए ताकि मंदिर निर्माण सुचारू रूप से पूरा हो सके। धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित कर समाज की आस्था का सम्मान किया जाए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button