google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : दीप विद्या आश्रम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरुओं को समर्पित किए भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाली : शिक्षक दिवस के अवसर पर दीप विद्या आश्रम सेकेंडरी स्कूल, जालोरी दरवाजा पाली में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्ने बालकों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को समर्पित भाषण, कविताएं, नृत्य और नाटिकाओं की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को गुरु-शिष्य परंपरा और कृतज्ञता की भावना से सराबोर कर दिया।

छात्रा साहिस्ता ने अपने संदेश में कहा – “गुरु वो दीप हैं जो राह दिखाते हैं, अंधेरों में उम्मीद जगाते हैं।” वहीं मेहर बानो ने भावुक होकर कहा कि “गुरु का एहसान हम कभी चुका नहीं पाएंगे, उनका मार्गदर्शन ही जीवन को सफल बनाता है।”

प्रधानाचार्या सुमन लोहिया ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों की सच्ची भावनाओं और शिक्षकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी मेहनत और लगन से भविष्य में राष्ट्र का गौरव बनेंगे।

विद्यालय प्रबंध निदेशक अकरम खान ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा
“संस्था प्रधान की सोच ही विद्यालय की पहचान है,
उनकी नीतियों में ही बच्चों का भविष्य महान है।”

इस अवसर पर निखिल चोपड़ा, नरेश कुमार सेन, हेदर अली, नीलम शर्मा, रेखा प्रजापत, खुशबू अंसारी, वैभवी मैडम, कायनात खिलजी, रेखा दमानी, तफसीन अंसारी और नरपत सिंह सहित कई शिक्षकों ने बच्चों की हौसलाअफजाई की और प्रेरणादायी विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन इक्तशियाम खान और अनिक अहमद ने किया, जिन्होंने अपनी ऊर्जा और उत्साह से समारोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का समापन गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button