google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सुमेरपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से फसलें जलमग्न, मंत्री ने किया प्रभावित गांवों का निरीक्षण

पाली : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण व्यापक क्षति के मद्देनजर स्थानीय विधायक व केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मार्गदर्शन में प्रभावित ग्रामों रूपावास, गुलाबपुरा और गिरादड़ा का दौरा किया गया। इस दौरान मंत्री ने खेतों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करते हुए किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, चैनसिंह संखाला, मंगलाराम मीणा, मोहन पटेल, दिलीप पटेल, सहकारी समिति अध्यक्ष गोपराम, डायाराम पटेल, मानाराम देवासी, पुनाराम सुथार, भीमाराम सहित अन्य गणमान्यजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश खेत पानी से भर गए हैं, जिससे फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि पीलापन एवं फसल खराब होने से उनके आशियाने पर संकट छा गया है।

मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित मुआवजा वितरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही फसल नुकसान का वैज्ञानिक सर्वे कराकर शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के भी आदेश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को बांधों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का विशेष निर्देश दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button