google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जैन स्नेह मिलन पर थली परिषद का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन

पाली : जैन स्नेह मिलन के शुभ अवसर पर पाली शहर में थली परिषद के तत्वावधान में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह शिविर समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। परिषद के अध्यक्ष श्री राजेश बेगानी एवं मंत्री श्री राहुल गोलछा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जोधपुर से पधारे प्रसिद्ध काइरोप्रैक्टर एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हरीश ताहिलियानी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने समाज के नागरिकों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की।

शिविर में प्रातः 10 बजे से लेकर सायंकाल तक लोगों को विशेष फिजियोथेरेपी उपचार, काइरोप्रैक्टिक सेवा, स्वास्थ्य जांच, सलाह एवं दर्द निवारण सहित अन्य आयामों में चिकित्सा सुविधा दी गई। डॉ. हरीश ताहिलियानी ने परंपरागत और आधुनिक उपचार पद्धति का उपयोग करते हुए कमर दर्द, गर्दन दर्द, एड़ी दर्द, माइग्रेन, स्पाइन संबंधित समस्याओं के साथ ही मसल्स टेंशन आदि समस्याओं से ग्रस्त रोगियों को तुरंत राहत प्रदान की।

इस शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। खासकर वृद्धजन, महिलाएं और अन्य जरूरतमंद समाजजन इस निशुल्क चिकित्सा सेवा का भरपूर लाभ उठाते दिखे। उपस्थित लोगों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के स्वास्थ्य हित में एक प्रभावशाली पहल बताया।

अध्यक्ष श्री राजेश बेगानी एवं मंत्री श्री राहुल गोलछा ने इस अवसर पर कहा कि समाज सेवा का यही उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा सुगमता से मिले। उन्होंने चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज को स्वस्थ व सशक्त बनाने में मददगार सिद्ध होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी विमल नाहटा, जयकुमार पिचा, संजय गोलछा, शिखर चोरडिया, मनीष कांकरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक और समाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में थली परिषद की ओर से डॉ. हरीश ताहिलियानी एवं उनकी टीम का सम्मान पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सभी उपस्थित जनों ने भविष्य में भी ऐसी पहल की आवश्यकता पर जोर देते हुए आयोजकों को बधाई दी। यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर न केवल पाली में चिकित्सा सेवा का सशक्त माध्यम बना, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक सार्थक कदम साबित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button