google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 की घोषणा, बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी प्रोत्साहन

पाली :अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने इस वर्ष 2025 के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की घोषणा की है। यह योजना मुख्य रूप से सरकारी विद्यालयों से इस वर्ष 12वीं उत्तीर्ण कर किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने स्कॉलरशिप का विशेष प्रचार करते हुए जिले के सभी निवासियों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन अवश्य कराएँ। उन्होंने कहा कि बेटियों की उच्च शिक्षा ही परिवार और समाज के सशक्तिकरण की असली कुंजी है।

इस अवसर पर पूर्व सहायक निदेशक और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पाली सोहनलाल भाटी, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से अशोक कुमार, सज्जन चौधरी, मयंक वर्मा और दिनेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पाली जिले की जनता से आग्रह किया कि इस अवसर को गंभीरता से लें और अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ाएँ। उन्होंने बताया कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि समाज में बेटियों की शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का भी एक माध्यम है।

स्कॉलरशिप की मुख्य जानकारी:

पात्रता: छात्रा ने सरकारी विद्यालय से 10वीं और 2025 में 12वीं उत्तीर्ण की हो तथा वर्तमान वर्ष (2025-26) में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में प्रवेश लिया हो।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: www.azimpremjifoundation.org

आवश्यक दस्तावेज़: शैक्षणिक प्रमाणपत्र और कॉलेज प्रवेश पत्र अपलोड करना अनिवार्य।

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितम्बर 2025

जिला कलेक्टर ने अभिभावकों और छात्राओं से आग्रह किया कि आवेदन समय पर पूरा करें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के माध्यम से पाली जिले की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे और यह समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में सहायक होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने स्कॉलरशिप के महत्व और इसके द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button