google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोजत में बाल विवाह रोकथाम और नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान, 500 विद्यार्थियों ने ली शपथ

पाली : राज्य सरकार और जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार गुरुवार को ब्लॉक सोजत में बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर और राज पब्लिक विद्यालय में आयोजित हुआ। यहां विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई। साथ ही उन्हें बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, पाली की टीम काउंसलर रेणुका जोशी और केस वर्कर मीनाक्षी व्यास ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम समझाए। इस मौके पर करीब 500 विद्यार्थी और विद्यालय स्टाफ ने शपथ ली।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। साथ ही विद्यालयों में बाल प्रहरी क्लब गठन के बारे में जानकारी दी गई ताकि बच्चे खुद भी नशे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में योगदान दे सकें।

बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक टीना अरोड़ा ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार इस तरह की गतिविधियों की ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समीक्षा की जाएगी। इसमें सभी बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी उपखण्ड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, सीडीपीओ एवं बीएसएसओ सहित अन्य विभागों को भी सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button