बलाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025, आवासीय पट्टों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

पाली/सुमेरपुर : ग्राम पंचायत बलाना में शुक्रवार को आयोजित “ग्रामीण सेवा शिविर-2025” में ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में सरकारी योजनाओं और सेवाओं की एक ही छत के नीचे उपलब्धता ने ग्रामीणों को राहत दी।
शिविर में 32 आवासीय पट्टे जारी किए गए, रूपजी कृषि भूमि बंटवारे के 65 मामले निपटाए गए और 5 बंद बिजली मीटर बदल दिए गए। मंगला पशु बीमा योजना के तहत 10 बीमा पॉलिसियां दी गईं, वहीं किसानों को गिरदावरी एप मोबाइल में इंस्टॉल करवाया गया। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी राजस्व विभाग द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में भी शिविर लाभकारी साबित हुआ। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं, पोषण किटें बांटी गईं और 263 रोगियों की जांच चिकित्सकों द्वारा की गई। साथ ही 6 फसल बीमा पॉलिसियां वितरित हुईं और 10 जन आधार में संशोधन किए गए। पालनहार योजना के 8 मामलों में नवीनीकरण हुआ, 25 आधार सीडिंग कार्य हुए तथा किसानों की e-KYC भी पूरी की गई।
सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों को ध्यान में रखते हुए 75 पौधे लगाए गए। BPL परिवारों का सर्वे भी किया गया जिसमें 36 परिवार शामिल हुए। मूल निवास प्रमाण पत्र 10, जाति प्रमाण पत्र 11 और रिकॉर्ड शुद्धिकरण के 2 मामलों का निस्तारण भी मौके पर किया गया।
शिविर में भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, तहसीलदार सुमेरपुर दिनेश आचार्य, शिविर प्रभारी जितेन्द्र बबेरवाला (तहसीलदार तखतगढ़), ग्राम पंचायत प्रशासक शम्भूराम मीणा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि शिवराज सिंह, पंचायत समिति सदस्य कुन्दन सिंह और ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम मौजूद रहे।



