पाली : सड़क सुरक्षा समिति की बड़ी बैठक, निराश्रित पशु हटाने और सड़क सुधार पर जोर

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिह की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सबसे बड़ा फोकस निराश्रित पशुओं की सड़क से सुरक्षा हटाने और गौशालाओं तक पहुँचाने पर रखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गाय और अन्य पशुओं को सड़क से हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए और यदि आवश्यक हो तो जुर्माने देकर पशुओं को छोड़ा जाए।

साथ ही नेशनल हाइवे प्रबंधकों को भी प्रभावित कार्यवाही सुनिश्चित करने, सड़क खड्डों की मरम्मत और मानसून में क्षतिग्रस्त सड़कों की गारंटी अवधि तक सुधार कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बांडी नदी रपट मार्ग की बेरिकेटिंग और उपमार्गों पर गांव के नाम के संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश भी शामिल थे।
इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पॉट की जानकारी एकत्र करने, क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाली बालवाहिनियों पर चालान कार्रवाई करने, सीट बेल्ट और हेलमेट की जागरूकता बढ़ाने, और रोडवेज बसों के संचालन में सुरक्षा मानकों के पालन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, विभागीय एसई और सदस्य सचिव दिलीप परिहार, अति परिवहन अधिकारी गणपत लाल, पुलिस विभाग डीवाइएसपी सुधड सिंह, हिंगलाज दान, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएआई के संजय मरवाड़ी, एनएच और आरएसआरडीसी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



