google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गोगरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर, 538 ग्रामीणों को मिला लाभ – 25 को मिले आवासीय पट्टे

पाली/तखतगढ़ : सुमेरपुर तहसील की ग्राम पंचायत गोगरा में शनिवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में कुल 538 लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर प्रभारी व उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल तथा प्रशासक भंवरलाल मेघवाल के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने ग्रामीणों को 25 आवासीय पट्टे सुपुर्द किए।

शिविर में मिले प्रमुख लाभ: 25 आवासीय पट्टे ग्रामीणों को सौंपे गए। 2 कृषि भूमि बंटवारे करवाए गए। 52 कृषकों को गिरदावरी एप मोबाइल में इंस्टॉल कराया गया। मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 बीमा पॉलिसी वितरित की गईं। राजस्व विभाग द्वारा 9 फार्मर रजिस्ट्री की गई। 2 बंद मीटर बदले गए। एक टीबी रोगी को निशुल्क दवाई व पोषण किट दी गई। 25 बीपीएल परिवारों का सर्वे पूरा किया गया। 75 पौधरोपण करवाया गया। 55 मरीजों की चिकित्सकीय जांच की गई। 12 फसल बीमा पॉलिसी वितरित की गईं। 22 जन आधार में संशोधन किया गया। बैंकिंग क्षेत्र में 3 बीमा पॉलिसी करवाई गईं।
शिविर में गोगरा और नयाखेड़ा की बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस अवसर पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामप्रसाद वर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी जितेंद्र चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी वाग सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक एलसी बाई, पटवारी सुरेश ओझा सहित पंचायत समिति सदस्य, मेट और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button