google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोहट उपखंड में ग्रामीण सेवा शिविर, राणा और कुलथाना में किसानों व ग्रामीणों को मिला राहत और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ

पाली/रोहट : राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रोहट उपखंड की ग्राम पंचायत राणा और कुलथाना में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी पूरण कुमार ने किया और तैयारियों का जायजा लिया।

ग्राम पंचायत राणा में प्रमुख गतिविधियां: 15 फार्मर रजिस्ट्री कार्ड वितरित। राजस्व विभाग द्वारा 200 किसानों को गिरदावरी एप की जानकारी दी और 85 किसानों ने एप डाउनलोड किया। आपसी सहमति से 2 बटवाड़ा प्रकरण, 15 फार्मर रजिस्ट्री प्रकरण, 10 मूल व जाति प्रमाण पत्र आवेदनों का निस्तारण। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 3 पेंशन सत्यापन और 1 पालनहार योजना आवेदन। चिकित्सा विभाग ने 308 टीबी स्कैनिंग और 240 एनसीडी स्क्रीनिंग की। विद्युत विभाग ने 7 विद्युत सप्लाई/त्रुटिपूर्ण मीटर प्रकरणों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने 33 पशुओं का टीकाकरण किया। रसद विभाग द्वारा 100 ई-केवाईसी और 50 आधार सीडिंग की। 9 नामांतरण प्रकरण निपटाए गए।

ग्राम पंचायत कुलथाना में प्रमुख गतिविधियां: राजस्व विभाग ने 51 किसानों को गिरदावरी एप की जानकारी दी और 21 किसानों ने एप डाउनलोड किया।
9 नामांतरण प्रकरण, 18 फार्मर रजिस्ट्री कार्ड प्रकरण, 27 मूल एवं जाति प्रमाण पत्र आवेदन निपटाए गए। पंचायती राज विभाग ने 236 स्वामित्व पट्टे वितरित किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 5 पेंशन सत्यापन और 3 पालनहार योजना आवेदन। चिकित्सा विभाग ने 45 टीबी स्कैनिंग और 239 एनसीडी स्क्रीनिंग की। विद्युत विभाग ने 7 त्रुटिपूर्ण मीटर/विद्युत सप्लाई प्रकरणों का निस्तारण किया। पशुपालन विभाग ने 56 पशुओं का टीकाकरण किया। कृषि विभाग ने 23 किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की।

शिविर में उपखंड अधिकारी पूरण कुमार, तहसीलदार, विकास अधिकारी मनमोहन मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि शिविर से उन्हें सरकारी योजनाओं और विभिन्न सेवाओं का लाभ तत्काल मिला, जिससे उन्हें जीवन में बड़ी राहत महसूस हुई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button