google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गायत्री शक्ति पीठ पाली में 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष सम्पन्न, अंतिम दिन सर्व पितृ अमावस्या में 150 साधकों ने किया पिण्डदान

पाली : गायत्री शक्ति पीठ पाली में 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष के दौरान चतुर्थी तिथि से तर्पण और पिण्ड दान का धर्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतिम दिन सर्व पितृ अमावस्या पर करीब 150 साधकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को दो पारी में हरि गोपाल सोनी द्वारा संपन्न कराया गया। पितृ पक्ष के 16 दिनों के दौरान पिण्डदान संस्कार पिछले वर्षों से परंपरा अनुसार किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक पक्ष का विवेचन कर पितरों के बारे में जानकारी दी गई और इस अवधि में कैसा आचरण करना है, क्या खाना है और क्या नहीं खाना है जैसी धार्मिक जानकारी दी गई।

इस धर्मिक आयोजन में सत्य नारायण शर्मा, सुथार चंपालाल, गोतम शर्मा, ओमप्रकाश देवासी, दिनेश और इंदिरा वैष्णव, हरिराम सुथार, सुनील अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में शामिल साधकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल पितृ तर्पण की परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक शांति और पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button