ओमप्रकाश जोशी को मिला बड़ा दायित्व, बने पाली जिले के ग्राम खेल विकास कार्यक्रम के महामंत्री

पाली : राजस्थान ग्राम खेल विकास कार्यक्रम की जयपुर में आयोजित अहम बैठक में पाली जिले के लिए बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी बुद्ध प्रकाश शर्मा ने पाली के ओमप्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि ओमप्रकाश जोशी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में जिले में ग्राम खेल गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा संगठनात्मक मजबूती भी प्राप्त होगी।
संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व में पाली जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और ग्रामीण अंचलों में खेलों का नया माहौल तैयार होगा। इस नियुक्ति से पूरे जिले में उत्साह का वातावरण है और कार्यकर्ताओं में नई उमंग देखने को मिल रही है।



