google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर में स्वनिधि योजनाओं से हजारों लाभार्थी हुए लाभान्वित, ऋण वितरण पर उमड़ी खुशियां

पाली : राज्य सरकार की पहल पर शुरू हुए शहरी सेवा शिविर-2025 में आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। नगर निगम मीटिंग हॉल, पाली में आयोजित हो रहे इस शिविर में जनता के हितों से जुड़े सभी कार्य संपादित किए जा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत फुटकर विक्रेताओं को बिना गारंटी 15,000 रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, डोमेस्टिक वर्कर, भवन निर्माण श्रमिक, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रंग पिकर और अन्य जरूरतमंद श्रमिकों को 10,000 रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है।

आयुक्त ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से इन दोनों योजनाओं पर जोर दिया गया। जिन लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत हुआ है, उन्हें सम्मानपूर्वक सांकेतिक चेक दिए गए। इससे लोगों में उत्साह और भरोसा दोनों देखने को मिला। जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह राणावाल ने बताया कि अब तक पूरे जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत 4,902 लाभार्थियों और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 94 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा, जो आवेदन लंबित हैं, उन्हें जल्द ही बैंकों के माध्यम से वितरित कर दिया जाएगा। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर के साथ समन्वय किया जा रहा है। शिविर में पहुंचने वाले लाभार्थियों ने कहा कि इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक सहारा मिला है। खासतौर पर फुटकर व्यापारियों और असंगठित श्रमिक वर्ग को राहत पहुंची है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button