रानी में शहरी सेवा शिविर, आमजन को मिल रही राहत, 25 सितम्बर को होगा अगला शिविर

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का बड़ा साधन बनते जा रहे हैं। बुधवार को नगर पालिका परिसर रानी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रानी सुदर्शन जांगू ने बताया कि शिविर में
69-A पट्टा वितरण में 1 फाइल का निस्तारण, 90-A कृषि भूमि परिवर्तन के 2 आवेदन प्राप्त हुए व 6 फाइलों का निस्तारण, भवन निर्माण अनुमति के 1 आवेदन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 3 आवेदन (2 का निस्तारण) किए गए। इसके अलावा पेंशन स्वीकृति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, नालियों की सफाई, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य भी संपन्न किए गए।

शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, अधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा सहित नगर पालिका के कर्मचारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अगला शिविर 25 सितम्बर, गुरुवार को वार्ड संख्या 6, 7 एवं 8 में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में राजस्थान सरकार द्वारा 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा आगमन पर आयोजित सभा का लाइव प्रसारण भी रानी स्टेशन स्थित नगर पालिका परिचर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।



