google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर-जाखोड़ा रोड निर्माण का भूमि पूजन, 3.5 करोड़ की लागत से बनेगी 7 मीटर चौड़ी डबल सड़क

पाली/सुमेरपुर : सुमेरपुर से जाखोड़ा तक नई सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन बुधवार को देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। श्री अनोप स्वामी मंदिर परिसर के पास आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि इस 3 किलोमीटर लंबी सड़क पर साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत आएगी।
यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 7 मीटर चौड़ी डबल रोड के रूप में बनाई जाएगी, जो सुमेरपुर से फालना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से सीधे जुड़ जाएगी।

मंत्री कुमावत ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर विधानसभा में अनेक सड़कें स्वीकृत करवाई गई हैं और अब उनके कार्य भी शुरू हो रहे हैं। जाखोड़ा रोड बनने से पराखिया, खिंदारा, फालना समेत आसपास के गांवों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में करण सिंह नेतरा, राजेंद्र सिंह कोलीवाड़ा, पाली सरस डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, पुखराज सोलंकी, पूनम सिंह, रविकांत, हड़मत सिंह, लालाराम देवासी, सरपंच भगताराम देवासी, देवी सिंह जाखोड़ा वकील, इंद्र सिंह जाखोड़ा, मुकेश मोदी, सहायक अभियंता तनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button