
पाली : जिले के देसूरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 25 सितम्बर को थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देसूरी थाने के SHO शिवनारायण मीणा ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए अहमदाबाद निवासी एक युवक से उसकी पहचान हुई थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई, फिर पारिवारिक संबंध जैसे संपर्क बन गए।
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2025 में आरोपी युवक उसके घर आया और प्रसाद में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को बेहोश कर दिया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का आरोप है। बाद में आरोपी ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। SHO मीणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।



