
पाली : नागा बाबा की बगीची गणेश मंदिर पांडाल में आगामी 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन पूज्य गोवत्स राधा कृष्ण महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा।
कथा आयोजन का पोस्टर विमोचन नागा बाबा बगीची के महंत सुरेश गिरी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, सुरेश सर्राफ, गोपाल अग्रवाल, नेमीचंद लाड़, गंगाविशन सारड़ा, ललित शर्मा, विकास नागौरी, रामगोपाल सर्राफ सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देवकीनंदन सर्राफ, माधुरी, भगवती सर्राफ, कल्पना, कविता, नीरज सर्राफ, अजय धनावत, त्रिलोक बिड़ला, मनीष बिड़ला, महेश बंसल और वेदप्रकाश गोयल सहित कई लोगों ने भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि यह कथा महोत्सव धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। प्रतिदिन कथा स्थल पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की गई है।



