google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नाकाबंदी में बड़ी सफलता गुजरात पासिंग कार से 45 किलो चांदी और 10 लाख नकद बरामद, एक गिरफ्तार

आबूरोड। रिको थाना पुलिस ने आज मावल चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में चांदी और नकदी जब्त की है। पुलिस ने गुजरात पासिंग एक कार से 45 किलो 600 ग्राम चांदी और 10 लाख रुपये की नगदी बरामद की।

पूछताछ के दौरान चालक वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मिश्रीलाल सीरवी निवासी बिलाडा (जोधपुर) के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई रिको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी और नकदी कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस इस बरामदगी को लेकर विभिन्न एंगल से जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button