google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बिठूड़ा पीरान में आई माता धाम पर प्रथम पाषाण स्थापना, जयकारों से गूंजा माहौल, विधायक भाटी बोले: धर्म से मिलते हैं संस्कार

तखतगढ़। समीपवर्ती बिठूड़ा पीरान गांव में रविवार को धार्मिक और सामाजिक उत्साह के बीच श्री सिद्धी शक्तिपीठ आई माता ट्रस्ट बढेर आई माता धाम के तत्वावधान में प्रथम पाषाण स्थापना कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु, भामाशाह और समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि “धर्म के कार्य नई पीढ़ी में संस्कारों को मजबूती देते हैं। धर्म के साथ शिक्षा को भी समान महत्व देना चाहिए ताकि समृद्ध समाज की नींव रखी जा सके।”

धार्मिक उत्सव में गूंजे जयकारे
पीरोसा गोपालसिंह परमार व प्रशासक गोपालसिंह परमार के सान्निध्य में शुभ मुहूर्त में घड़ाई का प्रथम पाषाण लगाते ही पूरे धाम परिसर में “जय आई माता की” के जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर आगंतुकों ने साढ़े चार सौ वर्ष पुराने माता मंदिर में दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नेताओं और समाज प्रतिनिधियों की रही खास मौजूदगी
कार्यक्रम में पीसीसी महासचिव भूराराम सीरवी, ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेमीचंद, राष्ट्रीय सीरवी युवा परिषद अध्यक्ष सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष तगाराम, सचिव मांगीलाल चाणौद, कोषाध्यक्ष मन्नाराम, तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा और धर्म दोनों पर दिया जोर
पीरोसा और वक्ताओं ने कहा कि धर्म की राह जीवन का मार्ग दिखाती है और शिक्षा नई पीढ़ी को दिशा देती है। दोनों मूल्यों को मिलाकर ही समाज आगे बढ़ सकता है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित देशभर से पर्सनल, डायमंड, गोल्ड एवं सिल्वर शिलालेख भामाशाहों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाजबंधुओं ने भाग लेकर पीरोसा के आशीर्वाद प्राप्त किए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button