google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य में अव्वल रही पाली रेडक्रॉस शाखा, अलवर में मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

पाली : मानवीय सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राजस्थान राज्य शाखा द्वारा पाली जिला शाखा को वर्ष 2024–25 के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान राज्य शाखा के सभापति राजेश कृष्ण बिरला ने अलवर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पाली शाखा के सचिव जिनेंद्र जैन और उपाध्यक्ष राजेश पुरोहित को प्रदान किया।

सामाजिक सेवा में मिसाल बनी पाली शाखा
पाली शाखा ने वर्ष 2024–25 में कई जनकल्याणकारी कार्यों को अंजाम दिया, करीब 1200 प्रशिक्षणार्थियों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग दी। 2012 टीबी रोगियों को पोषक आहार वितरित किया। बांगड़ अस्पताल में सीवरेज व्यवस्था का संपूर्ण कार्य कराया। 5 एम्बुलेंसों का सफल संचालन कर आपात सेवाओं को सुदृढ़ बनाया। 30 कन्याओं के विवाह में संपूर्ण घरेलू सामान प्रदान किया। बांगड़ अस्पताल के 19 वार्डों का नवीनीकरण व एसी की सुविधा स्थापित की। गरीब परिवारों को दो माह की खाद्यान्न सामग्री वितरित की। विभिन्न स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किए।
संस्था ने संपूर्ण पाली जिले को वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य भी तय किया है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

इस उपलब्धि पर पाली शाखा के सभापति जगदीश गोयल, उपसभापति मेघराज बम्ब, राजेश बलाई, सोहनलाल कवाड़, डॉ. महावीर सुराणा, डॉ. जे.पी. उदावत, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, संगठन सचिव ओम प्रकाश भंडारी, सहसचिव अनिल गुप्ता, ललित शर्मा, प्रवीण गुलेच्छा, मनीष जैन, अजय मेहता, दिनेश कुमार शर्मा, अब्दुल शकूर सिलावट, गौतम खींवसरा, महिला विंग अध्यक्ष नूतन बाला कपिला, सचिव जौली गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी ने प्रसन्नता जताई और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button