पाली : वाल्मिकी जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाज के लिए छात्रावास निर्माण की उठी मांग

पाली : 7 अक्टूबर 2025 को वाल्मिकी समाज के द्वारा वाल्मिकी जयंती का आयोजन बांडी नदी स्थित समाज भवन में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वाल्मिकी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे विधायक भीमराज भाटी, स्वास्थ्य निरीक्षक कलीम जी, भाजपा जिला कार्यकारिणी महासचिव नारायण कुमावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुखराज बन्जारा, गुन्दोज मण्डल अध्यक्ष मांगूसिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल और जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा।
कार्यक्रम में विधायक भीमराज भाटी ने वाल्मिकी समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने का आहवान किया और आश्वस्त किया कि वे समाज के हर कार्य में पूरी भागीदारी निभाते रहेंगे। भाजपा जिला कार्यकारिणी महासचिव नारायण कुमावत ने कहा कि वाल्मिकी समाज एक वंचित दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए समस्त जनप्रतिनिधियों को समाज के साथ मिलकर उसकी प्रगति में योगदान देना चाहिए।

समाज के प्रमुखों की अगुवाई में जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा ने विधायक भीमराज भाटी और भाजपा जिला कार्यकारिणी महासचिव नारायण कुमावत को समाज भवन में वाल्मिकी छात्रावास बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा। इस पर विधायक भाटी ने तत्काल अपने विधायक कोष और नगर निगम के माध्यम से सहयोग का आश्वासन दिया। नारायण कुमावत ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भंडारी के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर समाज की मांग पूरी कराने में सहायता करेंगे। समस्त अतिथियों का राजस्थानी संस्कृति के अनुसार माला, साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अक्टूबर 2025 को जयपुर में आयोजित वंचित वर्ग आरक्षण रैली में जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास नरवार की उपस्थिति में पाली जिले से अधिकतम संख्या में समाज बंधु भाग लेंगे।

इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें मोतीलाल, कानाराम, चरणदास अदिवाल, नरेश, मूलचन्द, मांगीलाल नरपत, अशोक रल, अशोक रील, अशोक जावा, विनोद विजवान, लक्ष्मण ढंजा, अशोक चौहान, विक्रमरील, शिवजी आदिवाल, सागर आदिवाल, राकेश कण्डारा, राजकुमार आदिवाल, गोपाल चनाल, आनन्द अदिवाल, विजय बारेसा, बन्टी आदिवाल, बंटी हंस, भोजूमल अदिवाल, देवाराम ढंजा, सुनिल कण्डारा, अशोक हंस, मनीष जावा, दिनेष उंटवाल, नरेन्द्र कण्डारा, अनिल सरपटा, विक्रम परिहार, रामलाल चौहान, पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता सुमीत अदिवाल, मनोज आदिवाल, भंवर बंगाली, अरुण कण्डारा सहित कई समाज बंधु शामिल रहे।
इस प्रकार वाल्मिकी समाज ने न केवल जयंती का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, बल्कि समाज के विकास और छात्रावास निर्माण हेतु ठोस कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।



