पाली : मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों के चयन में सूरजपालसिंह मेवाड़ा व ललित प्रसाद नामित

पाली : युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार के स्वायत्त संगठन ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों के चयन हेतु पाली जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में पाली से प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सूरजपालसिंह मेवाड़ा को पाली का प्रतिनिधि सदस्य और ललित प्रसाद को द्वितीय सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि पाली जिले के इच्छुक युवा अब ‘मेरा युवा भारत’ वेबसाइट के माध्यम से 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने सामाजिक एवं नेतृत्व कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करें।
सूरजपालसिंह मेवाड़ा और ललित प्रसाद का यह नामांकन युवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत होगा। समिति के माध्यम से चयनित स्वयंसेवक विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज सेवा एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करेंगे।
जिला युवा अधिकारी ने आगे बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और सभी योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। पाली जिले में युवा इस पहल से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने योगदान को सामने लाने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।



