google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यस्वास्थ्य

टीबी मुक्त भारत की ओर पाली में बड़ा कदम, नायरा एनर्जी ने 200 रोगियों को वितरित की पोषण किटें

पाली : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में चल रहे सघन निक्षय पोषण किट वितरण अभियान के तहत पाली जिले में बड़ा आयोजन हुआ। जिला क्षय निवारण केन्द्र, पाली में नायरा एनर्जी लिमिटेड ने रेडक्रॉस सोसायटी पाली के माध्यम से पाली शहर, पाली ग्रामीण और रोहट क्षेत्र के 200 टीबी रोगियों को पोषण सामग्री किटें वितरित कीं।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव जिनेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष मेघराज बम्ब, भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. जे.पी. उदावत, नायरा एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधि मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन, पंकज कुमार, नीतू तथा जिला क्षय निवारण केन्द्र के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को न केवल पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना है, बल्कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। इस पहल से रोगियों में स्वास्थ्य सुधार के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मॉरवाल ने इस अवसर पर कहा कि “टीबी रोगियों को समाज के हर वर्ग से सहयोग की आवश्यकता है। कॉरपोरेट सेक्टर, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, सामाजिक संस्थाएं, राजनीतिक दल और आम नागरिक ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मुक्त भारत अभियान को गति दे सकते हैं।”

उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों को कम से कम छह माह या उपचार अवधि तक हर माह पोषण किट प्रदान करनी होती है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था विभाग से संपर्क कर निक्षय मित्र बन सकती है।

कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उज़मा जबीन ने सभी अतिथियों, संस्थाओं, कार्मिकों और रोगियों का आभार जताया तथा टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button