google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सोशल मीडिया पर बोले युवा विचार, पाली कॉलेज में गूंजी सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों पर बहस

पाली : राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में मंगलवार को साहित्यिक समिति एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “सोशल मीडिया के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जोश और तर्कपूर्ण अंदाज में अपने विचार रखकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. गर्ग, डॉ. प्रतिभा गर्ग और हुक्मीचंद मेहता रहे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में समसामयिक मुद्दों पर विचार अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज संवाद का सबसे बड़ा माध्यम है, लेकिन उसका जिम्मेदारी से उपयोग ही व्यक्ति और समाज के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

साहित्यिक समिति की संयोजक डॉ. संगीता आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परिणामों में —

प्रथम पुरस्कार : दिव्या डागा
द्वितीय पुरस्कार : जनक राजपुरोहित
तृतीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) : लक्ष्मी राजपुरोहित और रोहित ने प्राप्त किया।

भारत विकास परिषद की ओर से सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में डॉ. जसवंत सिंह, प्रो. अलतीफ खान और प्रो. आशा मूंदड़ा शामिल रहे।
इस अवसर पर बांगड़ महाविद्यालय से डॉ. मनीषा औदिच्य, डॉ. उषा व्यास, तथा परिषद की अध्यक्षा नूतनबाला कपिला, सदस्य इंदु शर्मा, पुष्पा परिहार और गौतम चौपड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रश्मि त्रिवेदी ने किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के इस उत्साह से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया जैसी तकनीक को भी सकारात्मक सोच के साथ समाज हित में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button