google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025, “स्वच्छ आहार दिवस” पर पेंट्रीकार का किया गया सघन निरीक्षण

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल ने शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत विशेष रूप से “स्वच्छ आहार दिवस” मनाया। इस मौके पर मंडल की सभी विशेष ट्रेनों की पेंट्रीकार का निरीक्षण किया गया, जिसमें भोजन, स्नैक्स और पेय सहित सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी और सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सभी भोजन ताज़ा और उचित तापमान पर संग्रहित थे। पैकेजिंग और लेबल सही पाए गए और किसी भी प्रकार की खराब सामग्री नहीं मिली। साथ ही पेंट्रीकार के स्टाफ के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और लाइसेंस की भी जांच की गई।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मंडल में 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विशेष रूप से शुक्रवार को स्वच्छ आहार दिवस पर पेंट्रीकार और खाद्य वस्तुओं का सघन निरीक्षण किया गया।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और रेल परिसर में सफाई एवं स्वास्थ्य सुरक्षा का पालन करें। जोधपुर मंडल का यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जोधपुर, भगत की कोठी और मेड़ता रोड स्टेशन पर भी समान निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button