जोजावर में पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संघ की बड़ी बैठक आयोजित, 300 से अधिक अभिभावक हुए शामिल

पाली : जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत समिति सदस्य शिवलाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ।
विद्यालय प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रगति में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर लगभग 300 अभिभावक बैठक में शामिल हुए और उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में ब्लॉक के अनुसार 15 अभिभावकों का चयन किया गया और 5 शिक्षकों को अभिभावक सदस्य से जोड़ा गया। चयनित अभिभावकों का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की समस्त गतिविधियों में सहयोग कर बच्चों की बेहतर शिक्षा और विकास सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिन-रात विद्यालय की प्रगति में योगदान देंगे।
कार्यक्रम का संचालन सीमा मालाकार (हिन्दी शिक्षिका) ने किया। बैठक में प्राचार्य-चेयरमैन, प्रभारी सीमा मालाकार, शिक्षक सदस्य जितेन्द्र चारण, विधि शर्मा, लक्ष्मण कुमार शर्मा, शिवनारायण काकड़ा और अभिभावक सदस्य कुलदीप सिंह, छगनलाल मौर्य, भारत कॅवर, मांगु सिंह, प्रकाश राठौड़, डूंगर सिंह, रमेशदान, हिम्मत सिंह, रामरूप मीणा, महावीर, ममता देवासी, लक्ष्मण कुमार शर्मा, उमाकांत पारीक उपस्थित रहे।
इस बैठक ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग की भावना को और मजबूत किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक नई दिशा प्रस्तुत की।



