google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर : करोड़ों की ठगी करने वाला शब्बीर 48 घंटे में गिरफ्तार, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने जताया आभार

जोधपुर : जोधपुर के सर्राफा व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी शब्बीर को पुलिस ने मात्र दो दिनों में गिरफ्तार कर सराहनीय कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

इस प्रकरण में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, शहर विधायक अतुल भंसाली ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को शीघ्र पकड़ा जा सका। ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई ने व्यापारिक समुदाय में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

प्रतिनिधिमंडल में इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी, जिलाध्यक्ष भंवर सिंह, सह सचिव सिद्धार्थ कोठारी, मनीष शर्मा, एवं शहर विधायक के निजी सहायक रिपेश अग्रवाल सहित कई ज्वेलर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्यापारिक जगत ने जोधपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मामलों में पुलिस का सक्रिय रुख अपराधियों के मनोबल को तोड़ेगा और व्यापारी वर्ग में सुरक्षा की भावना को और प्रबल करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button