google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रन फॉर यूनिटी रैली में उमड़ा जनसैलाब, लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पाली में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

पाली : राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को पाली में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, राजकीय एवं निजी विद्यालयों, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से निकली इस विशाल रैली में सैकड़ों विद्यार्थी और अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली से हुआ, जहां जिला कलक्टर एल. एन. मंत्री ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी, प्रधान मोहिनी देवी, विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने लौह पुरुष सरदार पटेल के कटआउट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया।

जिला कलक्टर एल. एन. मंत्री ने उपस्थित पुलिस जवानों, स्काउट-गाइड, एनसीसी, एनएसएस और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। देशभक्ति गीतों के साथ निकली यह रैली डिस्ट्रिक्ट क्लब से रवाना होकर सूरजपोल, अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और बैरिकेडिंग, नगर सुधार न्यास द्वारा नाश्ते की व्यवस्था, चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल सहायता, जबकि शिक्षा विभाग और स्काउट संगठनों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, जिला खेल अधिकारी लहरीदास वैष्णव सहित विभिन्न राजकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से शहर में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश गूंजा और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button