google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में सांप के डसने से मचा हड़कंप: युवक को काटने वाले सांप को मारकर थैली में डाल लाए हॉस्पिटल, डॉक्टर भी रह गए हैरान

पाली : जिले के सिणला गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब खेत पर सो रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। घबराए परिजनों ने गुस्से में सांप को मार डाला और घायल युवक के साथ मरे हुए सांप को थैली में डालकर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंच गए।
डॉक्टरों के सामने जैसे ही परिजनों ने करीब 4 फीट लंबा सांप थैली से निकाला, तो पूरा स्टाफ हैरान रह गया। परिजनों ने डॉक्टर से कहा डॉक्टर साहब, यही है जिसने काटा है, जल्दी इलाज कर दो ताकि जान बच जाए।

डॉक्टरों ने तत्काल युवक का इलाज शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल 21 वर्षीय मानाराम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हॉस्पिटल प्रशासन ने परिजनों को समझाया कि मरे हुए सांप को साथ लाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे संक्रमण या भय का माहौल बन सकता है। डॉक्टर ने सलाह दी कि सांप को सुरक्षित जगह पर जला दें या दफना दें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। गांव में इस घटना की चर्चा देर रात तक होती रही। ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली कि युवक की जान बच गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button