पाली : सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, रोमांचक मुकाबलों में झलका जोश

पाली : मां आशापुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदंबा नगर (पाली) के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ। महोत्सव का उद्घाटन जिला प्रवक्ता भाजपा त्रिलोक चौधरी, पार्षद अशोक शर्मा, डॉ. दिलीप सिंह, कौशल किशोर शर्मा, विद्यालय सचिव भावना शेखावत, एवं अध्यापक जीताराम बंजारा सहित अन्य अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक कमल सिंह, विक्रम सिंह, धनाराम पालीवाल, पूजा प्रजापत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल महोत्सव के दौरान 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, हाई जंप सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मैदान में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए —
100 मीटर दौड़ में भूमिक कुमार (छात्र वर्ग) और दुर्गेश कंवर, दीक्षा कंवर (छात्रा वर्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में सुनील सिंह (छात्र वर्ग) और दीक्षा कंवर (छात्रा वर्ग) विजेता रहीं।
हाई जंप प्रतियोगिता में प्रकाश सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-15 हाई जंप वर्ग में प्रतीक ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महोत्सव के दौरान उपस्थित जनों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।



