google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने दी विकास योजनाओं की गति बढ़ाने के निर्देश, वंदे मातरम 150 वर्ष पर होंगे विशेष आयोजन

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं, अभियानों और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए।

कलक्टर मंत्री ने बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर प्रगति की नियमित समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए।

बैठक में कलक्टर ने बताया कि “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विविध आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने “रामसेतु की गिलहरी अभियान” और “यूज़ एंड थ्रो प्लास्टिक मुक्त परिसर” के तहत सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश जारी किए।

सड़क सुरक्षा के विषय पर कलक्टर मंत्री ने अवैध कट बंद करने, अवैध ढाबों पर कार्रवाई करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व जनजागरूकता पर विशेष जोर देने को कहा। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन (JJM), विद्युत कनेक्शन, सड़क मरम्मत कार्य, एसडीआरएफ परियोजनाएं, फ्लैगशिप योजनाएं, लाडो प्रोत्साहन योजना, कृषि विभाग की खाद-बीज वितरण व्यवस्था, विश्वकर्मा योजना, पंच गौरव प्रगति, भूखंड आवंटन सहित अनेक विषयों की समीक्षा की।

इसके साथ ही चिकित्सा विभाग, डीएमएफटी, रसद विभाग (NFSA), महिला एवं बाल विकास विभाग (आंगनवाड़ी केंद्र), माइनिंग, राजीविका, नगर निगम, वन, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, छात्रवृत्ति, रीको, उद्योग, डेयरी में घी उत्पादन और मंडी रोजगार मेला जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कलक्टर ने सभी विभागों को “सम्पर्क पोर्टल” पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button