google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, 50 से अधिक लोगों ने कराई जांच

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति, पाली द्वारा आज मंगलवार को करण सिंह चाली स्थित सभागार में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामलाल मोहबारशा ने की। इस अवसर पर महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने बताया कि कैंप का शुभारंभ चिकित्सा विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. आर.के. गर्ग एवं बांगड़ चिकित्सालय की पूर्व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा गर्ग ने किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हजारीमल चौधरी (सेवानिवृत्त, मेडिकल कॉलेज पाली) ने किया। कैंप में आरोग्य भारती, जोधपुर प्रांत के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क रूप से किए गए। लगभग 50 से अधिक वरिष्ठ जनों की जांच की गई और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

योग प्रशिक्षक विजय राज सोनी ने बताया कि दो व्यक्तियों को छोड़कर सभी प्रतिभागियों की रिपोर्ट सामान्य रही, जो स्वस्थ जीवनशैली का परिणाम है। उन्होंने वरिष्ठ जनों को कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम के अभ्यास कराए और उन्हें नियमित योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
जांच कार्य लगभग दो घंटे चला। इसमें आरोग्य भारती के सचिव ललित शर्मा, वैद्य अखिल व्यास, राधेश्याम भाटी तथा पूर्व नर्सिंग ऑफिसर बांगड़ चिकित्सालय पाली का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. हजारीमल चौधरी और अशोक कुमार शर्मा को वरिष्ठ नागरिक समिति की सदस्यता दिलाई गई तथा जिला अध्यक्ष ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. चौधरी ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवन के 16 महत्वपूर्ण सूत्र बताए और बढ़ती उम्र में इनका पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. के.एम. शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गुप्ता, सचिव दिनेश दवे, सुवालाल पेड़ीवाल, ताराचंद जैन, गणपतलाल दवे, लुण सिंह राठौड़, विनोद कुमार शर्मा, गोपीकिशन महेश्वरी, गणपत सिंह दहिया, पी.सी. शाह, मदनलाल व्यास, रामदयाल गांधी, कमल किशोर अग्रवाल, विष्णु कुमार गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, मानकचंद तंवर, भगवान सहाय ओझा, प्रमोद कुमार माथुर, घीसालाल अणकियां, चैनसिंह खींची, कमलप्रकाश शर्मा, पी.वाई. शेषाद्री, सुमेर सिंह चावड़ा, ज्ञान सिंह बेस, सुरेश कुमार जालोरा, सत्यनारायण, मोहनलाल राठौड़, धन सिंह बडगुर्जर सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button