google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

246 वाहन चालकों की आंखों की जांच, 107 को वितरित किए गए चश्मे और आई ड्रॉप

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को टोल प्लाजा गाजनगढ़ पर निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग) दिलीप परिहार तथा सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति पाली के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इस दौरान टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों की आंखों की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह, अतिरिक्त आरटीओ गणपत पूनद, जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना, अभियंता दिलीप परिहार, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीकांत, परिवहन निरीक्षक दलपत खींची, वरिष्ठ प्रबंधक टोल ऑपरेशन पवन कुमार, मेंटेनेंस मैनेजर सुदीप सरकार और मुख्तार सिंह की उपस्थिति रही।

बांगड़ चिकित्सालय पाली के ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. खुशबू और डॉ. आशीष ने कुल 246 वाहन चालकों की आंखों की जांच की, जिनमें से 107 चालकों को चश्मे और आई ड्रॉप्स वितरित किए गए।

वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर एवं सुरक्षा) फिरोज़ खान ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के निर्देशानुसार यह नि:शुल्क नेत्र परीक्षण अभियान 4 से 18 नवम्बर तक संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों में दृष्टि संबंधी जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों की रोकथाम करना है। इस अवसर पर गोपाल अंडाराम, जोगिंदर, नुसरत खान, अर्जुन, सलीम खान, शाकिर खान, टोल कर्मचारियों सहित आसपास के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button