google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी 3.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जोधपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जोधपुर ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय ट्रोमा सेंटर बिलाड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. बुधराज बिश्नोई को ₹3,70,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि डॉ. बिश्नोई, परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति दिलाने के बदले ₹3 लाख तथा उसके दोस्त को सफाईकर्मी के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए ₹50,000 से ₹1 लाख तक की राशि सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण डॉ. मोहनदान देथा के नाम पर मांग रहे थे।

शिकायत की पुष्टि के बाद उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप योजना बनाई। टीम ने बिलाड़ा में कार्रवाई करते हुए डॉ. बिश्नोई को रिश्वत की पूरी राशि लेते ही रंगे हाथों दबोच लिया।

अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ जारी है। ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button