google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा दमकी, लिटिल स्केटर्स प्री-स्कूल में हुआ रंगारंग उत्सव, विजेताओं ने लूटी वाहवाही

पाली : शहर का लिटिल स्केटर्स प्री-स्कूल शुक्रवार को बाल दिवस की धूम से सराबोर रहा। सुबह से ही विद्यालय परिसर नन्हे-मुन्नों की चहल-पहल, खुशियों की खिलखिलाहट और रंग-बिरंगी वेशभूषाओं से उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। आकर्षक सजावट और थीम आधारित गतिविधियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक भावेश सोनी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि बच्चे ही राष्ट्र की असली संपत्ति हैं और उनकी शिक्षा व संस्कारों पर निवेश देश की मजबूती का आधार है।
उन्होंने कहा— “ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संवाद कौशल का विकास करते हैं, जो आगे चलकर उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

बाल दिवस समारोह का मुख्य केंद्र रहा फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम, जिसमें विभिन्न वर्गों के बच्चों ने दिलचस्प व प्रभावी प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। किसी ने स्वस्थ भोजन का संदेश दिया, किसी ने कार्टून किरदार बनकर सबका मनोरंजन किया, वहीं कुछ नन्हे प्रतिभागियों ने समुदाय सहायकों का रूप धारण कर समाज सेवा का संदेश दिया।
यूकेजी वर्ग के बच्चों ने संचार साधनों के विकास पर आकर्षक प्रस्तुति देकर पुराने समय से लेकर आधुनिक तकनीक का सफर बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया। प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभाकर सभागार को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा, निर्णायक भी हुए प्रभावित
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए, जिससे निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा। हर बच्चे ने मंच पर पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और कलात्मकता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विभिन्न वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे
प्ले ग्रुप (फल एवं सब्जियाँ थीम)
प्रथम: यशस्वी तोंबनीवाल, द्वितीय: दियाना, तृतीय: प्रिशा एवं वान्या
नर्सरी (कार्टून पात्र थीम) प्रथम: युक्तिका माहेश्वरी, द्वितीय: रोशनी, तृतीय: हितिका सोनी एवं क्रियांश बोहरा
एलकेजी (समुदाय सहायक थीम) प्रथम: हिंसाश चुगावी, द्वितीय: नित्या, तृतीय: हर्षिता गौड़ एवं वंशिका शर्मा
यूकेजी (संचार साधन थीम) प्रथम: साही लोहिया, द्वितीय: दिव्यांश रामेड़ी एवं लक्ष्य चौधरी, तृतीय: सिया
प्राथमिक वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी थीम) प्रथम: मृणन एवं शौर्य कुमावत, द्वितीय: लदसक एवं याशिका, तृतीय: लीक

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ और शिक्षिकाओं ने विशेष भूमिका निभाई। कई दिनों से बच्चे थीम, संवाद और वेशभूषा की तैयारी में जुटे हुए थे। अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया—कईयों ने बच्चों के परिधान स्वयं तैयार किए, जिससे बच्चों में अतिरिक्त उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय निदेशक रविन्द्र सोनी ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा—
“इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करती हैं और उन्हें नए अनुभवों से रूबरू कराती हैं। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजन करता रहेगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन उपहार प्रदान किए गए। मंच से उतरते हुए बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी झलक रही थी, जिसे उन्होंने गर्व से अपने अभिभावकों के साथ साझा किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button