google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदू सेवा मंडल का शताब्दी महोत्सव, सौ साल की सेवा यात्रा प्रदर्शित होगी, 189 जरूरतमंदों को बांटे राशन किट

पाली : हिंदू सेवा मंडल अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शताब्दी समारोह की तैयारी में जुट गया है। इस खास अवसर पर संस्था अपनी सौ साल की सेवा यात्रा की झलक प्रस्तुत करेगी, जिसमें विकास कार्यों के साथ संचालित कुष्ठाश्रम और विभिन्न सेवा प्रकल्पों का विस्तृत प्रदर्शन शामिल होगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा ने मासिक गरीब राशन कार्ड योजना कार्यक्रम में दी।

शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में संरक्षक पं. शम्भुलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, डॉ. एल.एन. सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बालाल सोलंकी और कोषाध्यक्ष गुरुचरण हेड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्था ने 189 अत्यंत जरूरतमंद लाभार्थियों को राशन सामग्री के किट वितरित किए।

प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि शताब्दी समारोह से पूर्व सनातन धर्म के प्रतीक राम छतरी का भामाशाह द्वारा करवाया गया पुनरोद्धार संतों के सान्निध्य में लोकार्पित किया जाएगा। यह लोकार्पण समारोह शताब्दी वर्ष के प्रमुख आयोजनों में से एक रहेगा।

राशन वितरण कार्यक्रम में पूर्व सचिव श्रीकिशन दायमा, डॉ. जी.एन. अरोड़ा, रमेश चंद्र शर्मा, ढलाराम जांगिड़, अशोक गौड़, व्यवस्थापक विजय नाथ, जेठूसिंह राजावत और घेवर बंजारा ने सहयोग किया। सभी सदस्यों ने शताब्दी समारोह में पूरी निष्ठा से सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

अध्यक्ष डॉ. लोढ़ा ने लाभार्थियों को निरंतर सेवा का भरोसा दिलाते हुए सेवाभावी सदस्यों का आभार जताया। शताब्दी समारोह को लेकर संस्था में उत्साह का माहौल है और आयोजनों की तैयारियां तेजी से अंतिम रूप ले रही हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button